गुजरातअन्तर्राष्ट्रीयखाना-खज़ानाखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदिल्लीधर्म-कर्मपश्चिम बंगालफ़ैशनफ़्लैश न्यूज़

ममता बनर्जी की कार पर पत्थर से हमला, बोलीं- ‘मेरा सिर फट जाता’, लगाए गंभीर आरोप

4524679 mob attack on ex cm mamta benerjee car

कोलकाता (संजू तिवारी) : पश्चिम बंगाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां ममता बनर्जी की गाड़ी पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। खुद ममता बनर्जी ने यह आरोप लगाए हैं। दरअसल, ममता बनर्जी आज बैरकपुर में टीएमसी कार्यकर्ता के परिजनों से मुलाकात के लिए पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजदूगी में उनकी कार पर बड़े बड़े पत्थरों से हमला किया गया। ममता बनर्जी ने कहा कि अगर उनकी कार की खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट सकता था। आरोप है कि उनके खिलाफ चोर-चोर की नारेबाजी भी की गई। ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की पुलिस बीजेपी को सुरक्षा दे रही है।

ममता ने कार पर पत्थर फेंकने के लगाए आरोप

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तृणमूल कार्यकर्ता के परिजनों से मुलाकात के लिए बैरकपुर पहुंची। यहां पहुंचने पर उन्होंने अपनी कार पर हमला  किए जाने का आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने कहा, “पुलिस के सामने ही असामाजिक तत्वों ने मेरी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके। गाड़ी पर हमला इतना ज़बरदस्त था कि अगर खिड़कियां खुली होतीं, तो मेरा सिर फट जाता। हम सब मारे जा सकते थे। यह सब पुलिस के सामने हुआ। मैंने ऐसा कुछ कभी नहीं देखा। यह क्या हो रहा है? पुलिस बीजेपी को सुरक्षा दे रही है।”

बीजेपी ने ममता की कार पर हमले की निंदा की

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गाड़ी पर हमले के मामले पर बीजेपी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। इस मामले पर जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “पूर्व मुख्यमंत्री की गाड़ी पर कोई पत्थर फेंकता है, मिट्टी फेंकता या चप्पल फेंकता है तो उसे भारतीय जनता पार्टी का समर्थन नहीं है। इसमें भाजपा का कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं है और हम लोग यह नहीं चाहते हैं कि राज्य की पूर्व महिला मुख्यमंत्री के साथ ऐसा व्यवहार किया जाए। अगर ऐसा होगा तो भविष्य में पश्चिम बंगाल का ही चेहरा खराब होगा। हम लोग इस घटना की निंदा करते हैं और अगर ऐसा हुआ है तो मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की जो पुलिस है, वो तुरंत इस पर कार्रवाई करेगी।”

“यह बीजेपी की संस्कृति नहीं”

इस मामले पर राज्य मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा, “उन्होंने पिछले 14 सालों में जो कुछ भी किया हो, लेकिन मैं इस नई सरकार की टीम की सदस्य और मुख्यमंत्री की समर्थक हूं। न तो मैं, न हमारी पार्टी और न ही हमारी सरकार मारपीट, बदसलूकी या कीचड़, स्याही या जूते फेंकने जैसी हरकतों का समर्थन करती है। यह हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं हो सकता; यह बीजेपी की संस्कृति नहीं है। ममता बनर्जी ने भले ही कई गलत काम किए हों या कई गलतियां की हों, लेकिन हम इस तरह के व्यवहार का कभी समर्थन नहीं कर सकते। खासकर एक महिला और एक बुजुर्ग महिला के खिलाफ। हम इसका समर्थन नहीं करते, अगर कोई बीजेपी का प्रतिनिधि होने का दावा करते हुए ऐसी हरकतें कर रहा है, तो वह गलत है।”

What's your reaction?

Related Posts

Epaper