अखिलेश यादव व आजम खान ने छोड़ी सांसदी, योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी है कि अखिलेश यादव ने सांसदी छोड़ने का फैसला किया है। हाल ही में विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से विधायक बने थे और ऐसे में उन्हें किसी एक पद सांसद या विधायक को छोड़ना पड़ा। अखिलेश ने सांसद का पद छोड़ने का फैसला किया है।

योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा

योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। गोरखपुर से विधायक चुने जाने के बाद उन्होंने विधान परिषद सभापति को अपना इस्तीफा भेजा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

Exit mobile version