
दक्षिण अफ्रीका और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे (Anrich Nortje) ने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ अपने खेल को एक पायदान ऊपर ले लिया। आईपीएल 2021 (IPL 2021) में खेलने का पहला मौका मिलने से पहले एनरिक को 8 मैचों का इंतजार करना पड़ा। बॉलर ने डेविड वार्नर और केदार जाधव का महत्वपूर्ण विकेट लिए और तीन की इकॉनमी रेट से सिर्फ 12 रन दिए। इसके अलावा उन्होंने 151.71 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी, जो अब तक इस सीजन की सबसे फास्ट डिलीवरी है।
एनरिक नॉर्टजे ने रबाडा का रिकॉर्ड तोड़ा