अन्तर्राष्ट्रीयखाना-खज़ानाखेलगुजरातछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदिल्लीधर्म-कर्मपश्चिम बंगालफ़ैशनफ़्लैश न्यूज़

‘पायलटों के डोप टेस्ट की रिपोर्ट हमारे पास नहीं’, फुकेत से दिल्ली आ रही फ्लाइट पर टर्बुलेंस मामले पर Air India

दिल्ली : थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान में टर्बुलेंस के दौरान यात्रियों के घायल होने के मामले में नया दावा सामने आया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस फ्लाइट के दो पायलटों में से एक डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि, एयर इंडिया ने कहा है कि उसे अभी तक डोप टेस्ट की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई है, इसलिए वह इस संबंध में कोई टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं है।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि एयरलाइन नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने क्रू सदस्यों का नियमित रूप से ड्रग टेस्ट कराती है। प्रवक्ता के मुताबिक, ‘हमें पता है कि तय नियमों के अनुसार पायलटों का फ़्लाइट के बाद स्क्रीनिंग टेस्ट किया गया था। हालांकि, टेस्ट के नतीजे एयर इंडिया के साथ शेयर नहीं किए गए हैं, इसलिए हम किसी भी नतीजे पर कोई टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हैं।’

इसके साथ ही विमानन कंपनी ने कहा, ‘एयर इंडिया किसी खास फ़्लाइट या ऑपरेशनल घटना से अलग, सिविल एविएशन नियमों के तहत क्रू सदस्यों का रेगुलर ड्रग टेस्ट करती है। हम जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोग करना जारी रखेंगे।’

टर्बुलेंस में 17 लोग हुए थे घायल

दरअसल,4 अगस्त को एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान विमान करीब 4 से 5 मिनट तक तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गया था।इस दौरान विमान करीब 300 फीट नीचे आ गया, जिससे कम से कम 17 लोग घायल हो गए थे। घायलों में चार केबिन क्रू सदस्य भी शामिल थे।

विमान में 137 यात्री और 8 क्रू सदस्य सवार थे। नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू के मुताबिक, घायल केबिन क्रू सदस्यों को रीढ़ और गर्दन में चोटें आई थीं। घटना के बाद DGCA ने मामले की जांच शुरू की थी।

रिपोर्ट सही हुई तो हो सकती है कार्रवाई

जांच के दौरान कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दो पायलटों में से एक का साइकोएक्टिव पदार्थों के लिए किए गए डोप टेस्ट का परिणाम पॉजिटिव आया है। हालांकि, एयर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि उसे टेस्ट की रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है।

ऐसे में फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि टेस्ट का वास्तविक परिणाम क्या है और यदि रिपोर्ट में पायलट के डोप टेस्ट में पॉजिटिव होने की पुष्टि होती है तो उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।

क्रू ने यात्रियों को जरूरी सहायता उपलब्ध कराई

इस बीच, नागरिक उड्डयन मंत्री ने टर्बुलेंस के दौरान यात्रियों की मदद करने के लिए एयर इंडिया के क्रू सदस्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विमान को करीब एक घंटे और उड़ान भरनी थी, लेकिन इस दौरान भी क्रू ने यात्रियों को जरूरी सहायता उपलब्ध कराई और बहादुरी का परिचय दिया।

What's your reaction?

Related Posts

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *