
ब्यूरो , सीधी ।
जिले के रामपुर नैकिन तहसील के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भरतपुर में ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा आयोजित नव वर्ष मिलन कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के द्वारा 501 गरीब महिलाओं को कंबल वितरण किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष कमलेश सिंह, प्रदेश महामंत्री श्रीमती रंजना सिंह, श्रीमती कुमुदनी सिंह, श्रीमती नीलम सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञानेन्द्र अग्रिहोत्री, पूर्व जनपद अध्यक्ष केडी सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप द्विवेदी, ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष रामपुर नैकिन श्रीमती वसुधा सिंह उपस्थित रहें।
इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने कहा कि ठंड के समय गरीबो को कंबल का सहयोग करने से बढ़कर दूसरा अन्य कोई पुण्य का कार्य नही हो सकता। हर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गरीब लोगो की मदद में आगे आना चाहिये। उन्होंने आगे कहा कि श्रीमती वसुधा सिंह महिलाओं की मदद के लिए जो प्रयास कर रही है उसकी जितनी प्रशंसा की जाये कम होगी। इसी तरह कांग्रेस का हर सक्षम कार्यकर्ता को अपने-अपने स्तर से काम कर कांग्रेस को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने उहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एक जुटता के साथ एक-दूसरे की मदद एवं सहयोग करते हुये आम जनता की सेवा में जुट जायें।
अतिथियों का स्वागत करते हुये ग्राम पंचायत भरतपुर की सरपंच एवं ब्लाक कांग्रेस रामपुर नैकिन की महिला अध्यक्ष श्रीमती वसुधा सिंह ने कहा कि हम सबके नेता पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने जो हमें जिम्मेदारी सौपी है उस दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ पालन कर रही हूँ और महिलाओं को कांग्रेस पार्टी में जोडऩे का काम कर रही हूं। मुझे इसी तरह आप और कांग्रेस जनो का सहयोग मिलता रहे। ताकि मै और मेरी महिला टीम उत्साह और उर्जा के साथ पार्टी को मजबूत करने का काम करती रहें।

इस अवसर पर श्रीमती गीता कुशवाहा, श्रीमती राधा गुप्ता, श्रीमती गुलशन निशा, संचार एवं संकर्म समिति सभापति अरुण शेखर त्रिपाठी, शिवेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, उमेश सिंह, ब्लाक महामंत्री आशुतोष शुक्ला, अर्जुन सिंह, युवक कांग्रेस अध्यक्ष अशीष तिवारी, वीरेन्द्र सिंह, राजराघव पाण्डेय, भाईलाल साहू, दलपत सिंह, मो. सलीम, मिरचाईलाल कोल, रघुवर कोल, बृजलाल साकेत, रामलखन कोरी, रामलखन मिश्रा, रामलखन वैस, वीरेन्द्र द्विवेदी, कमलेश त्रिपाठी, सुधाकर द्विवेदी, प्रकाश सिंह, रामविहारी पाण्डेय, नागेन्द्र पाण्डेय, श्यामबिहारी सिंह, हंसराज सिंह, इंद्रपाल प्रजापति, सुग्रीव कोरी, बड़कामन कोल, गिरधारी साकेत सहित सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित रहे। इस अवसर पर भरतपुर, सगौनी, खारा, खरहना, पटना, शरदा, मझिगवां, बघवार, चोरगड़ी, बुढग़ौना, कपुरी कोठार, भैसरहा, अमिलई, गड़हरा, बाघड़, चोभरा दिग्विजय सिंह, नैकिन, रघुनाथपुर, मऊ की करीब 501 गरीब महिलाओं को कंबल एवं 200 पुरुषों को शाल का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सुधाकर द्विवेदी ने किया तो अतिथियों का आभार अरविन्द सिंह ने व्यक्त किया। नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित उक्त कार्यक्रम में लोगों की भीड़ आरंभ से लेकर अंत तक बनी हुई थी। साथ ही उनमें काफी उत्साह भी देखा गया।
