Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयखाना-खज़ानाखेलगुजरातछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदिल्लीधर्म-कर्मपश्चिम बंगालफ़ैशन

पंचायत चुनाव …कहीं खुशी कहीं गम… विजई प्रत्याशियों का निकला विजय जुलूस

 


ब्यूरो , सीधी । साड़ा के तहत आने वाली ग्राम पंचायतों में आज पंचायत चुनाव की मतगणना संपन्न हुई जिसमें रामपुर नैकिन , सीधी एवं सिहावल विधानसभा क्षेत्र के करीब 56 पंचायतें शामिल रही। सुबह करीब 7:00 बजे ही मतगणना स्थल पर भीड़ जुटना शुरू हो गई । और 8:00 बजे तक प्रत्याशियों एवं उनके एजेंटों को मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया गया। इसके बाद शीघ्रता के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के जरिए मतों की गणना प्रारंभ की गई , धीरे-धीरे रुझान आते गए और एक के बाद एक ग्राम पंचायतों का परिणाम स्पष्ट होता गया। जिला मुख्यालय के समीपी ग्राम नौढिया , जमोड़ी कला , मुठिडवां ,पड़ैनिया, जोगीपुर ,कोठार ,शिवपुरवा, उपनी, कुचवाही , सपही, मझरेटी कोठार, जनकपुर, तेन्दुहा,पनवार बघेलान ,पनवार चौहानन, सहित अन्य कई ग्राम पंचायतों में कहीं खुशी तो कहीं गम देखने को मिला । विजयी प्रत्याशियों द्वारा ढोल नगाड़े के साथ विजय जुलूस निकाला गया । वही हार का सामना करने वाले प्रत्याशियों में मायूसी देखी गई। सर्वाधिक महत्वपूर्ण जमोड़ी कला की पंचायत रही है जहां भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार की धर्मपत्नी रजनी सिंह चुनाव मैदान में थी और उन्हें विजय हासिल हुई इसी तरह से अन्य कई पंचायतें थी जहां कई दिग्गज घराना चुनाव मैदान में थे जहां लोगों ने जीत दर्ज की है सर्वाधिक मुकाबला अनारक्षित पंचायतों में रहा है कई पंचायतों में कांटे की टक्कर भी नतीजों में देखने को मिली है।

Related Posts

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *