मध्य प्रदेशमेरा शहर

इंदौर में महिला मैकेनिकों ने वाहन सर्विसिंग कर दिखाया अपना हुनर

इंदौर। शहर में महिला समानता और रोजगार के क्षेत्र में सक्रिय संस्था समान सोसायटी द्वारा टायर कंपनी के सहयोग से महिलाओं को मैकेनिक के क्षेत्र में रोजगार का अवसर दिया जा रहा है। ताकि महिलाएं भी इस क्षेत्र में पुरुषों के समान काम कर आजीविका कमा सके। इसी के तहत बाइक सर्विसिंग कैंप में दो पहिया वाहनों की सर्विसिंग की गई। कैंप में महिला मैकिनिकों ने 50 से ज्यादा वाहनों की सर्विसिंग की।

समान सोसायटी द्वारा यह कैंप कलेक्टर कार्यालय के समीप वासुदेव नगर में आयोजित किया गया। कैंप का उद्घाटन वासुदेव नगर रहवासी संघ की अध्यक्ष गीतांजति लांबा ने करते हुए कहा कि इन्दौर हर क्षेत्र में आगे है। शहर की महिलाओं ने मैकेनिक के रूप में अपनी पहचान बनाकर इंदौर का नाम गौरवान्वित किया है और यह साबित किया है कि महिलाएं किसी काम में पीछे नहीं है। इस अवसर पर रहवासी संघ के कोषाध्यक्ष अरूण परचूरे ने भी कैंप को संबोधित किया। समान सोसायटी के डायरेक्टर राजेन्द्र बंधु ने कहा कि बाइक सर्विसिंग कैंप के माध्यम से हम शहर में यह संदेश प्रसारित करना चाहते हैं कि महिलाओं ने जेण्डर के आधार पर रोजगार के बंटवारे की परपंरा को चुनौती देते हुए नई पहचान बनाई है।

Related Posts

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *