- ब्यूरो , सीधी । लोकायुक्त पुलिस रीवा ने शैलेश कुमार पांडेय मुख्य कार्यपालन अधिकारी नईगढ़ी एव प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी मऊगंज जिला रीवा को 13000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है । जानकारी मुताबिक फरियादी से बिल पास करने को लेकर सीईओ द्वारा लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी जिसकी शिकायत फरियादी शिवेंद्र कुमार पटेल द्वारा लोकायुक्त पुलिस रीवा से की गई । शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस द्वारा परीक्षण कराया गया । जिसके उपरांत सुनियोजित तरीके से
नेहरू नगर रीवा स्थित किराए के मकान में आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। - कार्यवाही में यह रहे शामिल..
- उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार, निरीक्षक प्रवेंद्र कुमार सहित 20 सदस्यीय टीम शामिल रही।