ब्राजील में भारी हंगामा हो रहा है। यहां पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के समर्थकों का भारी उत्पात देखने को मिला है। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन में घुस गए हैं। साथ ही संसद और सुप्रीम कोर्ट पर भी कब्जा कर लिया है। हालात को काबू करने के लिए सेना बुलाई गई है। वहीं अमेरिका ने इस घटनाक्रम की निंदा की है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारी जायर बोल्सोनारो के समर्थक हैं।

बता दें, ब्राजील में पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव हुए थे। तब मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वाने एक करीबी मुकाबले में बोल्सनारो को हराया था। इसके बाद से प्रदर्शन जारी है। लोगों का आरोप है कि चुनाव में धांधली हुई है और उन्हें लूला की जीत मंजूर नहीं है। ताजा घटनाक्रम के बाद राष्ट्रपति ने सुरक्षा बलों को आक्रमणकारियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। लूला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल्सनारो पर तीखा हमला किया और राजधानी में सुरक्षा की कमी की शिकायत की।