अन्तर्राष्ट्रीयखाना-खज़ानाखेलगुजरातछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदिल्लीधर्म-कर्मपश्चिम बंगालफ़ैशनफ़्लैश न्यूज़

इन संदेशों, कविताओं, फेसबुक, वॉट्सऐप स्टेटस से दीजिए बधाई

हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। 1970 के दशक में World Hindi day यानी विश्व हिंदी दिवस की शुरुआत हुई थी। पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित हुआ था। तब 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इसे प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने की थी। उद्देश्य यही है कि दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा के बारे में बाकी दुनिया को अवगत करवाना। हिंदी प्रेमियों के लिए इस दिन का विशेष महत्व है। इंटरनेट मीडिया के दौर में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर World Hindi day 2023 की बधाइयों का सिलसिला जारी है। यहां पेश हैं चुनिंदा संदेश, कविताएं, ग्रीटिंग्स, फेसबुक, वॉट्सऐप स्टेटस, जिन्हें साझा करते हुए आप विश्व हिंदी दिवस की बधाई दे सकते हैं।

निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल

बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल।

अंग्रेजी पढ़ि के जदपि, सब गुन होत प्रवीन

पै निज भाषा-ज्ञान बिन, रहत हीन के हीन।

उन्नति पूरी है तबहिं जब घर उन्नति होय

निज शरीर उन्नति किये, रहत मूढ़ सब कोय।

निज भाषा उन्नति बिना, कबहुं न ह्यैहैं सोय

लाख उपाय अनेक यों भले करे किन कोय।

इक भाषा इक जीव इक मति सब घर के लोग

तबै बनत है सबन सों, मिटत मूढ़ता सोग।

और एक अति लाभ यह, या में प्रगट लखात

निज भाषा में कीजिए, जो विद्या की बात।

तेहि सुनि पावै लाभ सब, बात सुनै जो कोय

यह गुन भाषा और महं, कबहूं नाहीं होय।

विविध कला शिक्षा अमित, ज्ञान अनेक प्रकार

सब देसन से लै करहू, भाषा माहि प्रचार।

भारत में सब भिन्न अति, ताहीं सों उत्पात

विविध देस मतहू विविध, भाषा विविध लखात।

Related Posts

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *